धौरहरा: बद्री पुरवा गांव में जहरीली दवा खाने से एक बकरे और चार बत्तखों की हुई मौत, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
धौरहरा तहसील क्षेत्र के बद्री पुरवा गांव में जहरीली दवा खाने से एक बकरे और चार बत्तखों की मौत का मामला सामने आया है। गांव निवासी रईस ने गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया है। कि गांव के दबंग उत्तम कुमार ने अपने खेत में जहरीली दवा डाल रखी थी जिसे जहरीली दवा के संपर्क में आने से उसके बकरा और चार बत्तखों की हुई मौत।