हज़ारीबाग: शहर में कोयला लदे भारी वाहनों का आतंक, प्रदूषण और हादसों से त्रस्त लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हजारीबाग शहर के खिरगांव, लेपो रोड और डॉ. जाकिर हुसैन रोड से रात के समय गुजरने वाले कोयला लदे भारी वाहनों से स्थानीय लोग प्रदूषण, जाम और दुर्घटनाओं के खतरे से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि वाहनों से उड़ने वाली कोयले की धूल घरों तक पहुंच रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।