पिछोर: विधायक प्रीतम लोधी तपती गर्मी में गांव-गांव लगा रहे चौपाल, कालीपहाड़ी डामरोंन में सुनी फरियाद
जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में एसी-कूलर का सहारा ले रहा है, तब पिछोर के विधायक प्रीतम लोधी तपती दोपहर में गांव-गांव जाकर जनता का दुख-दर्द बांट रहे हैं। मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे विधायक ने ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी डामरोंन में चौपाल लगाई और 'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को जमीन पर उतारा। कन्याओं का पूजन कर जनसुनवाई शुरू की। मौके पर समस्याओं का निराकरण