बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बभनौली तक प्रस्तावित बाईपास कॉरिडोर निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण
Ballia, Ballia | Apr 9, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार की दोपहर एक बजे एनएच-31 से एनएच-107 बभनौली तक प्रस्तावित बाईपास कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैन से पूरे मार्ग का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का आकलन किया।