गुमला: पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल, युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Gumla, Gumla | Jun 15, 2026 गुमला थाना पुलिस ने एक युवक का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसे वापस सौंपकर ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया है। गुमला थाना क्षेत्र के बहमनी गांव निवासी कैलाश महतो का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल 22 जनवरी 2026 को गुमला बाजार से घर लौटने के दौरान रास्ते में कहीं गिरकर खो गया था। गुमला थाना के एस आई विनय कुमार महतो ने मोबाइल बरामद कर युवक को सौंप दिया।