फिरोज़ाबाद: नालबंद चौराहे पर ई-रिक्शा के टच होने पर चालक को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर किया बेहोश
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के नालबंद चौराहे के पास सें सोमवार की दोपहर कृष्णा नामक ई रिक्सा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्णा के परिजनों की माने तो पैदल जा रहे शक्स सें ई-रिक्सा टच हो गया। जिसके बाद कुछ नें चालक कृष्णा को मारपीट कर अचेत कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों नें पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है।