अनूपपुर: नगर पालिका अनूपपुर पर गंदा पानी सप्लाई करने का आरोप, वायरल वीडियो से उठे सवाल
नगर पालिका अनूपपुर द्वारा पेयजल आपूर्ति में गंदा और मटमैला पानी दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर नगरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा।