बागपत: जिले के 20 प्राथमिक एवं 3 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सीएम जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1258 मरीजों की हुई जांच
सीएमओ बागपत डा. तीरथ लाल ने रविवार को करीब साढे पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 20 प्राथमिक एवं 3 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सीएम जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 1258 मरीजों की जांच हुई। मेले में 23 डाक्टर और 60 पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।