बागपत: कस्बा टटीरी में रुपये को लेकर युवक के साथ गाली-गलौच, मारपीट और धमकी, पीड़ित ने कोतवाली बागपत पर दी तहरीर
रविवार को करीब साढे 10 बजे कस्बा टटीरी निवासी शिवम के मुताबिक एक युवक ने एक साल पहले उसे पांच हजार रुपये लिये थे। रुपये मांगने पर जल्द रुपये देने की बात कही थी। आरोप है कि वह मकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान आरोपित युवक ने चार साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली बागपत पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।