बागपत: अमीनगर सराय में ATM का गेट तोड़कर चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा रविवार को करीब छह बजे प्रेसनोट के माध्यम से बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर के एस आइ अमरदीप सिंह के मुताबिक खानपुर कलां जनपद शामली के फूल सिंह ने थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोर द्वारा अमीनगर सराय में एटीएम का गेट तोड़कर चोरी का प्रयास किया। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।