बरेली: क्योलाडिया थाना क्षेत्र के भदपुरा में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
क्योलाडिया थाना क्षेत्र के भदपुरा में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।