बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के रबड़ी टोला में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर की मारपीट, तीन लोग हुए घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के रबडी टोला में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।