बागपत: जनपद बागपत की साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹40,216
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे जनपद बागपत की साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाते हुए 40,216 रुपये वापस कराए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम किरठल निवासी राजदेव सिंह ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर 86,246 रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।