मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी पर जीवनदायिनी मां नर्मदा के तट को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य के साथ श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल द्वारा चलाया जा रहा साप्ताहिक सफाई अभियान आज रविवार को अपने 14 वें माह में प्रवेश कर चुका है। जिसको लेकर मंडल सदस्यों ने उत्साह पूर्वक करीब दो घंटे तक श्रमदान कर बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित किया।