जहानाबाद: लाल मंदिर की छत पर स्मैक पीने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट, लोगों ने पीटा, पुलिस देख भागे आरोपी
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ स्थित लाल मंदिर के समीप शुक्रवार के दिन नशेड़ियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार लाल मंदिर के छत पर प्रतिदिन स्मैक पीने आने वाले युवकों को जब दुकानदारों ने रोकने की कोशिश की, तो एक युवक दुकानदार के साथ मारपीट पर उतर आया। जिसके बाद यह घटना घटी।