खिरकिया: खिड़कियां समेत जिले में बाल विवाह रोकने को सरकार सख्त, पटवारी से कलेक्टर तक होंगे 'बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी'
Khirkiya, Harda | May 28, 2026 हरदा जिले सहित खिड़कियां क्षेत्र में अब बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आएगा। आज 28 मई शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार ने बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए जिला से लेकर ग्राम स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।