शाहपुरा: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह डुमना एयरपोर्ट से बरगी बांध पहुँचे, बचाव कार्य का लिया जायजा
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राकेश सिंह ने बताया कि क्रूज में 29 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 9 मृतकों के शव बरामद किए गए थे। शेष की तलाश का कार्य युद्ध स्तर पर जारी।