बड़वानी: शहर के वीआईपी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, एफआरवी वाहन ने पहुंचाया अस्पताल
बड़वानी के वीआईपी रोड पर केंद्रीय विद्यालय के आगे, नवीन पुलिस कंट्रोल रूम के पास 2 बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 1 बाइक पर सवार बड़गांव निवासी अमन सुखलाल, पूनम और अमित सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर विकेश निवासी धमनाई सवार था। वहीं अचानक हुए इस हादसे में चारों घायल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलने पर. FRV वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया है।।