आबापुरा: आंबापुरा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जिला कलेक्टर, पेयजल व फसल सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने आंबापुरा तहसील क्षेत्र का दौरा कर पेयजल व्यवस्था, कृषि स्थिति और विभिन्न विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान वे कलियारी और झरनीया गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली।निरीक्षण में बंद पड़े हैंडपंप और सोलर पंप आधारित पनघट योजनाएं सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।