रामपुर: केसोनगली गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के 6 लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को पीटा
Rampur, Rampur | Apr 16, 2025 केसोनगली गांव में मामूली से बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है एक पक्ष के छह लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना बुधवार की दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल युवक ने थाने में शिकायत की, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।