रामपुर: बुधवार को थाना गंज क्षेत्र में चोरी के अभियोग का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को माल के साथ किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Apr 16, 2025 बुधवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को थाना गंज में किराये की ई-रिक्शा को चोर कर लेने के सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना गंज पुलिस द्वारा प्रकाश में आये एक आरोपी को चोरी की गयी ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही की।