दतिया नगर: माँ और पुलिस की ड्यूटी साथ-साथ, ट्रैफिक प्रभारी ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा और ममता की मिसाल, वीडियो हुआ वायरल।
पुलिस सेवा को सबसे चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों में गिना जाता है, जहां हर परिस्थिति में कर्तव्य निभाना सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। ऐसे में जब एक महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मातृत्व की जिम्मेदारियों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करती है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाती है। दतिया की ट्रैफिक प्रभारी श्रीमती सपना शर्मा इसका जीवंत उदाहरण हैं। वे