बेलहर: बिसनपुर गांव में जुगाड़ गाड़ी पलटने से 08 वर्षीय बालक जख्मी बेलहर CHC से भागलपुर रेफर
Belhar, Banka | Mar 19, 2024 थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में जुगाड़ गाड़ी पलटने से ललित मांझी का 08 वर्षीय पुत्र फिको मांझी जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। ललित मांझी ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी पलटने से उसका पुत्र गाड़ी के नीचे दब गया और जख्मी हो गया।