मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में पीड़ित ने ग्राम प्रधान पर अपनी जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र के ग्राम रुई निवासी पवन कुमार ने सोमवार को एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा दबंगई के बल पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से फोन करके काम को रुकवा दिया उसके बाद पुनः दबंगई के बल पर कब्जा किया जा रहा है। मामले में एसपी ने जांच के निर्देश दिए है।