पीपलखूंट: आखातीज पर देवनारायण मंदिर में 215 कलशों की भव्य यात्रा, विधि-विधान से मूर्ति स्थापना सम्पन्न
पीपलखूंट क्षेत्र में अक्षय तृतीया (आखातीज) के पावन अवसर पर ग्राम कल्याणपुरा (रेला) सेमलिया स्थित देवनारायण मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन में 215 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात