ओरमांझी: कुच्चू स्थित आवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर बीजेपी का झंडा फहराया
कुच्चू स्थित आवास पर सोमवार सुबह करीब दस बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर बीजेपी का झंडा फहराया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का अवसर है।