अररिया: अररिया नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति की बैठक, विभिन्न एजेंडों पर चर्चा हुई
Araria, Araria | Jun 8, 2026 अररिया नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सशक्त स्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान स्थाई समिति के नवनिर्वाचित तीन पार्षदों का बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न एजेंडाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और कई अहम फैसले लिए गए।