जहानाबाद: लोक संवाद गोष्ठी में पुलिस ने सुनी जनता की समस्याएं, जागरूकता का दिया संदेश
जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय परिसर में आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। कार्यक्रम में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता की भागीदारी जरूरी है।