घाटमपुर: बरनाव मोड़ के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, 4 लोग हुए घायल
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ के पास दो बाईकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने रविवार रात 11 बजे बताया दुर्घटना में हर्षित पाल,आशीष पाल, अश्वनी कुमार और संदीप यादव घायल हुए हैं,जिनमें से तीन की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।