दमोह: कचौरा बाजार में गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा, टला बड़ा हादसा; दो दिन में दूसरी घटना से दहशत में दुकान संचालक
Damoh, Damoh | Jun 27, 2026 दमोह के कचौरा बाजार कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात एक दुकान का जर्जर छज्जा गिर गया। हादसा रात में होने से कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार दूसरे दिन छज्जा टूटने से दुकानदारों में दहशत है। उनका कहना है कि भवन की हालत बेहद खराब है और दिन में हादसा होता तो कई लोग घायल हो सकते थे। सीएमओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराएंगे।