खंडवा-बड़ोदरा हाईवे पर सोमवार सुबह मगरिया फाटा के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में एक बाइक भी आ गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो ट्रैवलर में सवार 19 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,