मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में गरिमामय समारोह, अनुशासन और समर्पण की मिसाल बनी दीक्षांत परेड, सीएम योगी के संदेश ने बढ़ाया हौसला
पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड 2025-26 गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। नवआरक्षियों ने शानदार अनुशासन और तालमेल के साथ परेड प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि राजकरन नय्यर ने सलामी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का संदेश प्रसारित हुआ,जिसमें आधुनिक और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया गया। अंत में आरक्षियों को शपथ दिलाकर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया गया