कुम्भराज: डबल पैसे और डॉलर में तीन गुना मुनाफे के लालच में ठगी, कुंभराज और गुना के दो लोगों पर आरोप, एसपी से शिकायत
गुना बरबटपुरा निवासी फरियादी हरी बाबू मेर ने 14 नवंबर को एसपी से शिकायत की है। फरियादी का आरोप है, कुंभराज और गुना निवासी दो लोगों ने पैसा डबल करने और डॉलर में तीन गुना मुनाफा कमाने के नाम पर करीब ₹40000 की ठगी की। भरोसा दिलाने के लिए ₹10000 के डॉलर खरीदवा दिए और कुछ पैसा भी खाते में डाला। अब कुछ न मिलने पर एसपी पैसा दिलाने ओर कार्यवाही की मांग की है।