प्रखंड क्षेत्र के परसाहाट पंचायत में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद देर शाम रानीगंज प्रखंड परिसर स्थित मतगणना हॉल में मतों की गिनती शुरू हुई, जो देर शाम परिणाम घोषणा के साथ समाप्त हुई।