मनकापुर: करौंदी गांव निवासिनी महिला ने दर्ज कराया 3 विपक्षी महिलाओं के विरुद्ध केस
Mankapur, Gonda | Feb 18, 2024 करौंदी गांव निवासिनी रेहाना खातून ने कोतवाली मनकापुर में केस दर्ज कराते हुए कहा है कि, मैं अपना खेत सींच रही थी तभी विपक्षी सफीना,शीबा व सोनम ने खेत में पानी चले जाने के कारण एकजुट होकर मुझे व मेरी बेटी नाजिया खातून को लात, मुक्का, थप्पड एंव लाठी से मारा पीटा व गालियाँ दी और जान से मारने की धमकी भी दिये है। SHO ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।