जयपुर: अजमेर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार किशोर को कुचला, मौत; चालक फरार
Jaipur, Jaipur | Jun 29, 2026 जयपुर में सोमवार शाम करीब 6:50 बजे अजमेर-दिल्ली हाईवे स्थित बढ़ारना पुलिया पर ट्रेलर ने बाइक सवार दो किशोरों को कुचल दिया। हादसे में दौलतपुरा निवासी इलियास (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी हरीश (14) गंभीर रूप से घायल है। उसका SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।