छतरपुर: छतरपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के नीचे गिरा युवक, रेलवे कर्मचारियों ने पट्टी तोड़कर बचाया
छतरपुर महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे गीता जयंती एक्सप्रेस से उतरते समय भीड़ के कारण एक युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर बचाए रखा, वहीं ट्रेन रोककर रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक रामप्रसाद अहिरवार निवासी पाली, बिजावर का है।