उचकागांव: वाहन जांच के दौरान 18 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
मीरगंज पुलिस ने शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया सड़क के किनारे की जा रही सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिय