मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन कलेक्टर कार्यालय के सामने जिला प्रशासन व्दारा हितग्राही मूलक योजनाओं की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई , जिसका शुभारंभ कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह तथा आसुतोष अग्रवाल ने फीता काटकर तथा सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया । इस दौरान उन्होने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।