गन्ना संस्थान परिसर में आजाद भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पीड़ितों ने धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे पीड़ितों के सिर पर पट्टियां बंधी हैं और शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। ग्राम देविहा पुरवा के निवासी रंजीत पुत्र राम ज्यावन, मनीषा पुत्री रंजीत, किरण पत्नी रंजीत और अशोक पुत्र राम ज्यावन का आरोप है कि विपक्षियों ने उन पर फरसा से हमला किया।