सोनाहातु: सीयूजे के तृतीय दीक्षांत समारोह में बंटेंगे 64 गोल्ड मेडल
केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) का तृतीय दीक्षांत समारोह 28 फरवरी, को चेड़ी-मनातू परिसर में आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष द्रौपदी मुर्मु समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। सोमवार को सीयूजे के कुलपति डॉ क्षिति भूषण दास ने बताया कि समारोह दिन के 12 बजे से निर्धारित है।