मंझनपुर: पिंडरा शहावनपुर में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा शहावनपुर गांव में मामूली विवाद ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।