ओबरा: विंढमगंज बाजार में कृषि विभाग ने बिना बोर्ड-लाइसेंस वाली दुकान से लिए नमूने, की जांच
सोनभद्र के विंढमगंज मुख्य बाजार में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे कृषि विभाग की टीम ने एक दुकान पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना नाम-पट्ट (बोर्ड) और उचित लाइसेंस के संचालित दुकान से उत्पादों के नमूने लिए गए। कृषि विभाग के ईडीओ संदीप कुमार मौर्य और एडीओ सर्वेश कुमार सैनी की संयुक्त टीम ने सत्येंद्र कुमार कुशवाहा की दुकान पर अभिलेखों और लाइसेंसों की जांच की।