अरवल: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया
Arwal, Arwal | Apr 12, 2026 रविवार को कुर्था में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने सैदपुर, कोदमरई, धमौल, डकरा, इब्राहिमपुर, हेलालपुर, खैराडीह सहित दर्जनों गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों को विचार संगोष्ठी एवं शोभा यात्रा में भाग लेने का आमंत्रण दिया।