बांसवाड़ा: टांड़ा गांव में कार से टक्कर के बाद दूल्हे ने ग्राम विकास अधिकारी पर तलवार से किया हमला, एमजी अस्पताल में उपचार
टांड़ा जगपुरा गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार ग्राम विकास अधिकारी मोहन पर एक बाइक सवार दूल्हे ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ग्राम विकास अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।हादसे के बाद भड़का विवाद जानकारी के अनुसार, मोहन अपनी कार से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी भिड़ंत एक बाइक से हो गई।