खगौल: दानापुर में 15 किलो सोना लूट कांड: 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
दानापुर के खगौल ओवरब्रिज पर बीते शनिवार को हुए करीब 15 किलो सोना लूट मामले में चार दिन बाद भी बुधवार की शाम 6 बजे तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही लूटा गया सोना बरामद किया जा सका है। हालांकि, पुलिस ने लूट में इस्तेमाल एक बाइक और एक ब्लेनो कार लावारिस हालत में बरामद की है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और