ललितपुर: लिधौरा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
लिधौरा निवासी एक 32 वर्षीय इकलौते पुत्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त के सेवन से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मूंग की फसल मर जाने के कारण वह परेशान था। वहीं उक्त मामले में मृतक के शव को मोर्चरी हाउस से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सके।