ललितपुर: ललितपुर मेडिकल कॉलेज में पैसे न देने पर मासूम को ओटी से बिना ऑपरेशन के बाहर निकालने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
गुरुवार रात्रि करीब 9:00 बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो में चंदेरी क्षेत्र निवासी एक मासूम हाथ की उंगली में फ्रैक्चर की ऑपरेशन के के लिए ओटी की ड्रेस में वार्ड में बेहोशी की हालत में लेटी हुई नजर आ रही है। उक्त मामले में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर रिश्वत न देने के चलते ओटी से बाहर निकलना के आरोप लगाए हैं।