धरहरा: दशरथपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत।
किऊल-जमालपुर रेलखंड अंतर्गत दशरथपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी कुदरताबाद निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।हालांकि घटना कैसे और किस ट्रेन से हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।घटना के बाद परिजनो रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की सूचना पर राजकीय रेल थाना पुलिस जमालपुर घटना स्थल पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।