गुमला: बरात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, पंचायत सेवक समेत दो की मौत, तीन गंभीर घायल
Gumla, Gumla | Jun 20, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप शनिवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बसिया लोंगा गांव निवासी आकाश साहू की बरात कुम्हारिया गांव गई थी। शादी संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने गांव लौट रहे थे। एक कार पेड़ से टकराई जिसमें दूल्हा के पिता व अन्य लोग सवार थे जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।